एनएच पर शराब की अवैध बिक्री जोरों पर

Updated at : 21 Aug 2013 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच पर शराब की अवैध बिक्री जोरों पर

बिहारशरीफ (नालंदा) : दारू की कीमत भले ही थोड़ी कड़क हो, लेकिन इसके गडकने वाले कम नहीं है. इन दिनों एनएच 31 पर स्थित ढाबों में वैद्य शराब की अवैध बिक्री का खेल जम कर हो रहा है. इस ओर उत्पाद विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है. इस संबंध में संबंधित अधिकारी से पूछे […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : दारू की कीमत भले ही थोड़ी कड़क हो, लेकिन इसके गडकने वाले कम नहीं है. इन दिनों एनएच 31 पर स्थित ढाबों में वैद्य शराब की अवैध बिक्री का खेल जम कर हो रहा है.

इस ओर उत्पाद विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है. इस संबंध में संबंधित अधिकारी से पूछे जाने पर पर किसी ठोस उत्तर के बदले अवैध बिक्री नहीं होने की बात बतायी जाती है. एक माह पूर्व उत्पाद विभाग द्वारा सारेसरमेरा क्षेत्र में स्थित एक ढाबे से एक लीटर के लगभग एक बीयर की भरी बोतल बरामद भी किया था. राष्ट्रीय राज मार्ग के कुछ ढाबों की बात छोड़ दें, तो लगभग सभी ढाबों पर शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से जारी है.

कई तो ऐसे भी ढाबे हैं, जहां बोर्ड पर बड़ेबड़े शब्दों में लिखा है कि शराब पीना मना है. जिले में प्रति माह लगभग 5.19 लाख एलपी लीटर देसी शराब की खपत, 82 हजार लीटर विदेशी 1.89 लाख बल्ख लीटर बीयर की खपत प्रति माह है. यह आकड़े उत्पाद विभाग का है.

क्या कहते हैं उत्पाद निरीक्षक

पूछे जाने पर सीधे तौर पर ढाबों पर शराब बेचे जाने की बात को खारिज करते हुए उत्पाद निरीक्षक विपिन कुमार कहा कि किसी निबंधित दुकान से शराब खरीद कर लोग ढाबों या होटलों में पी सकते हैं. उन्होंने इस संबंध में विशेष छापेमारी अभियान चलाने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन