माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

Updated at : 16 Mar 2015 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

बिहारशरीफ : जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को अस्पताल चौराहे पर माले कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटना के विरोध में भाकपा (माले) ने रविवार को कमरूद्दीनगंज स्थित पार्टी कार्यालय से प्रतिवाद मार्च निकाला. यह मार्च शहर के विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए स्थानीय अस्पताल चौराहे पर पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गया. […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को अस्पताल चौराहे पर माले कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटना के विरोध में भाकपा (माले) ने रविवार को कमरूद्दीनगंज स्थित पार्टी कार्यालय से प्रतिवाद मार्च निकाला. यह मार्च शहर के विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए स्थानीय अस्पताल चौराहे पर पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गया.
सभा को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव मित्रनंद सिंह ने कहा कि शनिवार को जब माले कार्यकर्ता शहीद साथी अजीत पटेल एवं अशोक पटेल के हत्यारों को सेशन कोर्ट द्वारा बरी किये जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करने स्थानीय अस्पताल चौराहे पर पहुंचे तो वहां उपवास पर बैठे जदयू कार्यकर्ता आक्रोशित होकर माले कार्यकर्ताओं पर टूट पड़े. इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कॉमरेड मित्रनंद सिंह ने कहा कि माले की महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा र्दुव्‍यवहार किये जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
उन्होंने जदयू द्वारा माले कार्यकर्ताओं पर किये गये झूठे मुकदमे को अविलंब वापस लेने,शहीद साथी अजीत पटेल एवं अशोक पटेल के हत्यारों को सजा देने एवं माले की महिला कार्यकर्ताओं के साथ र्दुव्‍यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग सरकार एवं जिला प्रशासन से की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन