दहेज की खातिर हत्या, शव को किया गायब

Updated at : 18 Aug 2013 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज की खातिर हत्या, शव को किया गायब

बिहारशरीफ(नालंदा) : दहेज में कार नहीं मिलने से खफा दहेजलोभियों द्वारा बहू की हत्या कर उसके शव को गायब कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याण बिगहा गांव की है. इस संबंध में लड़की के पिता द्वारा हरनौत थाने में दहेज अधिनियम के तहत हत्या की प्राथमिकी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ(नालंदा) : दहेज में कार नहीं मिलने से खफा दहेजलोभियों द्वारा बहू की हत्या कर उसके शव को गायब कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याण बिगहा गांव की है. इस संबंध में लड़की के पिता द्वारा हरनौत थाने में दहेज अधिनियम के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बताया जाता है कि हरनौत थाना क्षेत्र के कौशलपुर गांव निवासी बटोरी पासवान एक वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के कल्याण बिगहा गांव निवासी नीरू पासवान से अपनी पुत्री संगीता की शादी रचायी थी. शादी के बाद से ही ससुरालवाले कार को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया करते थे.

इस बात की शिकायत विवाहिता अपने मायके किया करती थी. शुक्रवार को मायकेवालों को सूचना मिली कि ससुरालवाले संगीता की हत्या कर शव को गायब कर दिये हैं.सूचना के आलोक में जब संगीता के पिता पुत्री की ससुराल पहुंचे,जहां उन्हें पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिये जाने संबंधी जानकारियां मिलीं. इस संबंध में पति सहित सात ससुराली रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

हरनौत थाना पुलिस ने दूरभाष पर बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित गांव में छापेमारी की गयी है. यह छापेमारी शुक्रवार की संध्या से लेकर शनिवार की सुबह तक चली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन