दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे ग्रामीण डाकसेवक

Updated at : 12 Mar 2015 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे ग्रामीण डाकसेवक

बिहारशरीफ (नालंदा) : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के नालंदा प्रमंडल के सभी डाक सेवक दूसरे दिन भी धरना पर रहे. इससे जिले के विभिन्न ग्रामीण डाक घरों में जमा-निकासी समेत अन्य डाक सेवाएं बाधित रहीं. इस मौके पर संघ के अरुण कुमार व शैलेश कुमार ने कहा कि विभाग की वादाखिलाफी के विरुद्ध […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के नालंदा प्रमंडल के सभी डाक सेवक दूसरे दिन भी धरना पर रहे. इससे जिले के विभिन्न ग्रामीण डाक घरों में जमा-निकासी समेत अन्य डाक सेवाएं बाधित रहीं. इस मौके पर संघ के अरुण कुमार व शैलेश कुमार ने कहा कि विभाग की वादाखिलाफी के विरुद्ध यह आंदोलन चलाया जा रहा है.
अपनी मांगों के संबंध में उन्होंने बताया कि सेवा नियमित करने, वेतन आयोग का गठन तथा निजीकरण के लिए गठित समिति को वापस लेना आदि शामिल. उन्होंने बताया कि मांगों की पूर्ति होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. धरने में परमानंद ठाकुर, रंजीत कुमार, नागमणी प्रसाद, कमलेश्वर कुमार सिंह, सुखदेव ठाकुर, जितेंद्र पासवान, रंजीत कुमार समेत दर्जनों डाकसेवक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन