चापाकल का पानी पीने से दो छात्राएं बीमार

Updated at : 13 Aug 2013 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
चापाकल का पानी पीने से दो छात्राएं बीमार

नगरा : प्रखंड के मध्य विद्यालय, बन्नी में सोमवार की दोपहर चापाकल का पानी पीने से दो छात्राओं की तबीयत खराब हो गयी.इसमें आठवीं कक्षा की छात्र अनुपमा तथा ब्यूटी कुमारी के साथ लगभग एक दर्जन छात्राओं ने उस चापाकल का पानी पिया था. थोड़ी देर में अनुपमा और ब्यूटी को उलटी व सिर में […]

विज्ञापन

नगरा : प्रखंड के मध्य विद्यालय, बन्नी में सोमवार की दोपहर चापाकल का पानी पीने से दो छात्राओं की तबीयत खराब हो गयी.इसमें आठवीं कक्षा की छात्र अनुपमा तथा ब्यूटी कुमारी के साथ लगभग एक दर्जन छात्राओं ने उस चापाकल का पानी पिया था. थोड़ी देर में अनुपमा और ब्यूटी को उलटी सिर में दर्द हुआ. तब छात्राओं ने प्रभारी प्रधानाध्यापक मुनेश्वर राम से दो छात्राओं की तबीयत खराब होने की बात बतायी.

उस वक्त शिक्षकों ने उन छात्राओं को जल्द ही घर जाने की बात कही. घर जाते ही परिजनों से विद्यालय के चापाकल का पानी पीने से तबीयत खराब होने की बात कहते हुए सर में चक्कर उलटी संबंधित बात बतायी.

इस पर परिजनों ने तुरंत ब्यूटी को सदर अस्पताल तथा अनुपमा को खैरा बाजार स्थित निजी क्लिनिक में भरती कराया. थोड़ी ही देर में सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंच कर होहंगामा किया. हालांकि पुलिस ने इस बात को अफवाह बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन