फर्जी परीक्षार्थी समेत सात निष्कासित

Updated at : 24 Feb 2015 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी परीक्षार्थी समेत सात निष्कासित

स्नातक स्तरीय प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में हुआ 2822 परीक्षार्थी रहे परीक्षा से अनुपस्थित बिहारशरीफ : बिहार राज्य अवर सेवा चयन पर्षद के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित स्नातक स्तरीय प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शांति एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो गया. कड़ी सुरक्षा एवं निगरानी की कई स्तरीय व्यवस्था के बीच शहर […]

विज्ञापन
स्नातक स्तरीय प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में हुआ
2822 परीक्षार्थी रहे परीक्षा से अनुपस्थित
बिहारशरीफ : बिहार राज्य अवर सेवा चयन पर्षद के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित स्नातक स्तरीय प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शांति एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो गया. कड़ी सुरक्षा एवं निगरानी की कई स्तरीय व्यवस्था के बीच शहर के 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले में विभिन्न केंद्रों से एक फरजी सहित सात परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया.
हिलसा स्थित मध्य विद्यालय हिलसा परीक्षा केंद्र से फर्जी परीक्षार्थी, नगरनौसा थाना क्षेत्र के सकरौता गांव निवासी रामप्रवेश प्रसाद के पुत्र अनुज कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. गिरफ्त में आया परीक्षार्थी नवादा जिला के चिरैया राजन गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र अवध किशोर की जगह परीक्षा दे रहा था.
वहीं शहर के विभिन्न केंद्रों से छह परीक्षार्थियों को कदाचार में लिप्त रहने के आरोप में निष्कासित किया गया. इनमें सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज से चार एवं एसएस गल्र्स हाई स्कूल व सोगरा कॉलेज परीक्षा केंद्र से एक – एक परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. उप विकास आयुक्त सह प्रभारी डीएम रचना पाटील के नेतृत्व में सभी केंद्रों पर परीक्षा संचालन का कार्य कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे देखे गये. वीडियोग्राफी के माध्यम से भी परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रही. चुस्त प्रशासनिक व्यवस्था के कारण शहर के विभिन्न केंद्रों से 2822 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. शहर के 15 केंद्रों पर कुल 11660 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, परंतु परीक्षा में महज 8838 परीक्षार्थी ही शामिल हुए.
जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाये गये थे
शेखपुरा.बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा द्वितीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. 3749 परीक्षार्थी के लिए जिला मुख्यालय में सात परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. इस परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्थायी दंडाधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा बल लगाये जाने के साथ-साथ पेट्रोलिंग में भी सुरक्षा बल लगाये गये थे. जिला प्रशासन के आदेश पर सभी सातों परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दिया गया था. जिला प्रशासन द्वारा कदाचार रहित परीक्षा के संचालन तथा परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर प्रत्येक 100 परीक्षार्थी पर एक-एक वीडियोग्राफर तथा प्रत्येक 200 परीक्षार्थी की संख्या पर एक प्रेक्षक तैनात किये गये थे. परीक्षा के निगरानी के लिए उड़नदस्ता भी तैनात किया गया था. आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में नकल के लिए इलेक्ट्रॉनिक गजट खास कर मोबाइल या ब्लूटूथ आदि पर रोक लगाना पहली प्राथमिकता थी.
जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी तथा अन्य दंडाधिकारी बारी-बारी से परीक्षा केंद्रों का चक्कर काटते रहे. परीक्षा के शांतिपूर्ण तथा कदाचार रहित संचालन की पूरी जिम्मेवारी केंद्राधीक्षकों को दे दी गयी थी. जिला प्रशासन द्वारा दोषी व्यक्ति के साथ-साथ संबंधित केंद्राधीक्षक पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी थी. परीक्षा के संचालन के लिए जिलाधिकारी के कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन