हादसे में बाइक चालक की मौत, एक घायल

बिहारशरीफ(नालंदा) : गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर बैठा दूसरे शख्स की हालात नाजुक बनी हुई है. हादसा राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 31 पर स्थित कंचन पुर गांव के पास घटी. घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची दीप नगर थाना पुलिस ने मौके से दोनों […]
बिहारशरीफ(नालंदा) : गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर बैठा दूसरे शख्स की हालात नाजुक बनी हुई है. हादसा राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 31 पर स्थित कंचन पुर गांव के पास घटी.
घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची दीप नगर थाना पुलिस ने मौके से दोनों को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान दीप नगर थाना क्षेत्र के पावा गांव निवासी नरेश प्रसाद सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह के रूप में की गयी है, जबकि हादसे में घायल होनेवाले की पहचान पावा गांव निवासी चंद्रेश्वर तिवारी के चालीस वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गयी है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिहारशरीफ आ रहे थे, ज्योंही उनकी बाइक उक्त स्थान पर पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतना भयानक था कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति घटनास्थल से काफी दूर फेंका गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




