दादा के साथ मिल कर पोते ने की मित्र की हत्या

बिहारशरीफ(नालंदा) : एक युवक ने अपने दादा के सहयोग से अपने मित्र की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक व उसके दादा को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की यह घटना तीन दिन पूर्व जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में घटी घटना के संबंध में गिरियक थानाध्यक्ष चेतनानंद […]
बिहारशरीफ(नालंदा) : एक युवक ने अपने दादा के सहयोग से अपने मित्र की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक व उसके दादा को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की यह घटना तीन दिन पूर्व जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में घटी
घटना के संबंध में गिरियक थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के आदमपुर गांव के डगर पर से पुलिस को एक 12 वर्षीय युवक की लाश मिली. शव की पहचान आदमपुर गांव निवासी किशुन मांझी के बारह वर्षीय पुत्र संटू कुमार के रूप में की गयी. शव मिलने के तत्काल बाद पुलिस द्वारा किये गये अनुसंधान में जो मामला सामने आया वह चौंकाने वाला निकला.
थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि गुरुवार को दिन के एक बजे गांव निवासी प्रवीण दास व उसके पोते जितू दास द्वारा उक्त बालक को उसके घर से बुला कर ताड़ी पिलाया गया. इसके बाद सभी शौच के लिए गांव के डगर पर गये, जहां दादा के कहने पर उक्त युवक की हत्या पोते द्वारा गांव के सुनसान स्थान पर ले जाकर कर दी गयी. मृतक का एक मोबाइल अभियुक्त के घर से बरामद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपित दादा व उसके पोते को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




