रेलवे का लोहा गायब करनेवाला गिरफ्तार

Updated at : 26 Jul 2013 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे का लोहा गायब करनेवाला गिरफ्तार

बिहारशरीफ : बख्तियारपुर रेल पुलिस की सूचना पर सोहसराय थाना पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर बख्तियारपुर रेल पुलिस के हवाले कर दिया. बुधवार की देर रात्रि सोहसराय थानाध्यक्ष रवि ज्योति कुमार को यह सूचना मिली कि बख्तियारपुर रेल परिसर से रेलवे का लोहा गायब करनेवाला एक शातिर अपराधी मोटरसाइकिल से नालंदा सीमा में […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बख्तियारपुर रेल पुलिस की सूचना पर सोहसराय थाना पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर बख्तियारपुर रेल पुलिस के हवाले कर दिया.

बुधवार की देर रात्रि सोहसराय थानाध्यक्ष रवि ज्योति कुमार को यह सूचना मिली कि बख्तियारपुर रेल परिसर से रेलवे का लोहा गायब करनेवाला एक शातिर अपराधी मोटरसाइकिल से नालंदा सीमा में घुसा है.

इस बात की सूचना हरनौत थानाध्यक्ष अशोक कुमार आजाद ने सोहसराय थानाध्यक्ष को मुहैया करायी,सूचना के बाद हरकत में आयी सोहसराय थाना पुलिस ने उक्त शातिर को एनएच-31 स्थित एक लाइन होटल से उसे गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार अभियुक्त पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र निवासी संजय कुमार था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन