नानी का इलाज कराने आयी लड़की लापता

Updated at : 31 Dec 2014 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
नानी का इलाज कराने आयी लड़की लापता

छपरा से आयी थी महावीर कैंसर संस्थान फुलवारीशरीफ : महावीर कैंसर संस्थान में नानी के इलाज कराने पहुंची 14 साल की लड़की लापता हो गयी. काफी खोजबीन के बाद जब लड़की का कोई सुराग नही मिला, तो फुलवारीशरीफ थाने में परिजनों ने लापता होने का मामला दर्ज कराया गया. हालांकि , परिजनों ने लड़की को […]

विज्ञापन
छपरा से आयी थी महावीर कैंसर संस्थान
फुलवारीशरीफ : महावीर कैंसर संस्थान में नानी के इलाज कराने पहुंची 14 साल की लड़की लापता हो गयी. काफी खोजबीन के बाद जब लड़की का कोई सुराग नही मिला, तो फुलवारीशरीफ थाने में परिजनों ने लापता होने का मामला दर्ज कराया गया. हालांकि , परिजनों ने लड़की को बहला-फुसला कर अपहरण कर लिए जाने की आशंका भी जाहिर की है.
इधर, थानेदार अब्दुल गफ्फार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की के मोबाइल नंबर का लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार छपरा के लोहरा थाना निवासी फुल कुमारी देवी पिछले एक माह से महावीर कैंसर संस्थान में इलाज करा रही थीं. उनके साथ में देख-रेख के लिए उनकी 14 वर्षीया नतिनी अपनी मां गुड़िया देवी के साथ रह रही थी. लड़की की मां गुड़िया के अनुसार सोमवार की सुबह सात बजे महावीर कैंसर संस्थान के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर नंबर लगाने गयी थी तब से अचानक लापता हो गयी.
परिजनों ने काफी देर बाद भी लड़की के वापस नहीं लौटने पर काउंटर पर जानकारी ली, तो वहां लड़की के संबंध में कोई जानकारी नही मिल सकी. इसके बाद अपने सगे-संबंधियों के यहां लड़की की तलाश की. परिजनों ने थक-हार कर फुलवारीशरीफ थाने में मंगलवार की शाम लड़की के लापता होने का मामला दर्ज करा दिया. डीएसपी इम्तेयाज अहमद ने बताया की लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन