आज बिहार में 40 पार जा सकता है पारा, 5 अप्रैल के बाद आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

बिहार में भीषण गर्मी का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Weather Today: बिहार का तापमान अभी कुछ दिनों तक चढ़ा हुआ रह सकता है. मौसम विभाग की माने तो, आज राज्य का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. लेकिन 5 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव की भी संभावना जताई गई है.
Bihar Weather Today: अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा. मार्च में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा, जबकि अप्रैल की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का सितम लोगों को झेलना पड़ रहा. सुबह 7 बजे से ही कड़ी धूप खिल जा रही और दोपहर होते-होते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा. इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है.
आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, आज बिहार का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. इतना ही नहीं, अगले 48 घंटे तक तपती गर्मी लोगों को झेलनी पड़ सकती है. इस दौरान हीट वेव चलने की भी संभावना जताई गई है. आसमान भी पूरी तरह से साफ रह सकता है. अचानक मौसम में बदलाव को लेकर लोगों से सावधान रहने और लगातार ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते रहने की अपील की गई है.
5 अप्रैल के बाद मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि 5 अप्रैल के बाद लोगों को राहत मिल सकती है. 5 अप्रैल के बाद एक बार फिर मौसम बदल सकता है. विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है. धीरे-धीरे नया सिस्टम 5 अप्रैल के बाद एक्टिव हो सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अप्रैल को औरंगाबाद, कैमूर, गया और नवादा जिले में मौसम बदल सकता है. इसके बाद 6 अप्रैल को पूर्वी बिहार को छोड़कर बाकी के सभी जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके साथ 7 और 8 अप्रैल को पूरे बिहार में यह सिस्टम एक्टिव हो सकता है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही ठनका गिरने की भी संभावना है.
गुरुवार को कैसा रहा मौसम?
गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. धूप और तपिश वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य का अधिकतम तापमान 30° से 38.4° डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. रोहतास के डेहरी, शेखपुरा और कैमूर जिले में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. इसके साथ ही गया में 38, अरवल में 37.1, पटना और वाल्मीकिनगर में 37.5 डिग्री सेल्सियस समेत बाकी के जिलों में 30 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया.
Also Read: पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट के लिए 160 एकड़ जमीन चिन्हित, चार अप्रैल तक पूरी होगी प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










