बिछेगा नालों का जाल
Updated at : 09 Dec 2014 11:49 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : नगर निगम शहर के वार्डो की गलियों का न सिर्फ दुरुस्त करायेगा बल्कि जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी राहत पहुंचायेगा. इसके लिए निगम ऐसे वार्डो को चिह्न्ति कर वहां विकास के लिए प्राक्कलन तैयार कर चुका है. बताते चलें कि जब जिले में बाढ़ का कहर बरपा था […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : नगर निगम शहर के वार्डो की गलियों का न सिर्फ दुरुस्त करायेगा बल्कि जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी राहत पहुंचायेगा. इसके लिए निगम ऐसे वार्डो को चिह्न्ति कर वहां विकास के लिए प्राक्कलन तैयार कर चुका है.
बताते चलें कि जब जिले में बाढ़ का कहर बरपा था तो निगम के कुछेक वार्ड के मोहल्ले में इस कदर पानी का जलजमाव हो गया था कि लोगों को बाढ़ के पानी से राहत दिलाने में निगम अधिकारियों को पसीने छूट रहे थे. नगर निगम क्षेत्र के देवीसराय, सोहनकुआं, इमादपुर सहित कई मोहल्ले तब बुरी तरह जलमगA हो गये थे. बताते चलें कि निगम को सोहन कुआं मोहल्ले से पानी निकालने के लिए निगम द्वारा एक बड़ी राशि भी खर्च कर दी गयी थी.
इसके बाद भी इस मोहल्ले से पूरी तरह पानी निकल नहीं सका था और आज भी आलम यही है कि इस मोहल्ले के करीब पचास घर आज भी जलजमाव से घिरा है. ऐसे खामियों को गंभीरता से लेते हुए अब निगम के प्रशासक सकरात्मक पहल कर रहे हैं. अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही शहर के जलजमाव वाले वार्ड के लोगों की यह समस्या भी हल हो जायेगी. निगम ने इसके लिए पूरे शहर में आठ महत्वपूर्ण योजनाओं का पूरा कराने के लिए खाका तैयार कर लिया है.
तैयार किये गये खाका के तहत निगम क्षेत्र में न सिर्फ नालों का निर्माण कराया जायेगा बल्कि जर्जर एवं नये पथों की पीसीसी ढ़लाई भी की जायेगी. ऐसे बनने वाले पीसीसी पथ एवं नाला निर्माण में आने वाली खर्च राशि की सीमा तय कर इसे स्वीकृति के लिए निगम कार्यालय द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग,पटना को भेज दिया गया है. इन सभी कार्यो पर कुल 21 करोड़ 88 लाख रूपये की अनुमानित लागत आयेगी. इस मद की राशि जब स्वीकृत हो जायेगी तो शहर के कई बाढ़ प्रभावित एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों के लोगों को राहत मिल सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




