सैमसंग समेत कई कंपनियों में नौकरी का मौका मिलेगा
Updated at : 09 Dec 2014 11:48 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : अगर आप पढ़े- लिखे बेरोजगार हैं और नौकरी की जुगाड़ में इधर- उधर भटक रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. इसके लिए आपको शहर से बाहर जाने की जरूरत भी नहीं है. बस आपको सिर्फ यह करना होगा कि अपने सभी शैक्षणिक सहित अन्य ट्रेड के प्रशिक्षण से संबंधित […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : अगर आप पढ़े- लिखे बेरोजगार हैं और नौकरी की जुगाड़ में इधर- उधर भटक रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. इसके लिए आपको शहर से बाहर जाने की जरूरत भी नहीं है. बस आपको सिर्फ यह करना होगा कि अपने सभी शैक्षणिक सहित अन्य ट्रेड के प्रशिक्षण से संबंधित मूल कागजातों सहित इसके जेरोक्स कॉपी को साथ ले जाना होगा. बेरोजगारों को शुकून देने वाला यह अच्छी खबर जिला नियोजन कार्यालय लेकर आया है.
नोएडा की सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 10 दिसंबर को स्थानीय कारगिल चौक, राजगीर मोड़ स्थित जिला नियोजन कार्यालय में कैंपस सेलेक्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. इसके अलावे सूबे के सीवान की सिक्यूरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि भी बेराजगारों को नौकरी देने के लिए लिए 11 दिसंबर को यहां पहुंच रहे हैं. 18 से 35 वर्ष आयु के अभ्यर्थी नियोजनालय में हो रहे कैंपस सेलेक्शन में अपना भाग्य आजमा सकते हैं. इन बेरोजगारों को अलग-अलग पदों के अनुसार छह से दस हजार रुपये माहवारी का भुगतान किया जायेगा.
इन लोगों का होगा सलेक्शन
सत्र – 2012- 14, 2013 – 15 एवं 2014 – 16 के विद्युत, फीटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं रेफ्रीजरेटर एसी व्यवसाय की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे प्रशिक्षार्णियों का चयन सैमसंग इंडिया द्वारा किया जायेगा. जबकि सुरक्षा गार्ड के लिए मैट्रिक पास व सिक्यूरिटी सुपरवाइजर के लिए स्नातक पास उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा.
कब- कब होगा सलेक्शन
सैमसंग इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि स्थानीय कारगिल चौक स्थित जिला नियोजन कार्यालय में 10 दिसंबर जबकि एसआइएस द्वारा 11 से 13 दिसंबर तक नौकरी देने के लिए बेरोजगारों का चयन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




