अपराधियों ने ट्रैक्टरचालक को लूटा

हिलसा (नालंदा) : बोलेरो सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा एक ट्रैक्टरचालक को बंधक बना कर ट्रैक्टर समेत पंद्रह हजार रुपया नगद, मोबाइल एवं सोने का लॉकेट ले भागने का मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि मुरली गढ़ निवासी राजेश कुमार ट्रैक्टर से नदी से बालू लाद कर नगरनौसा […]
हिलसा (नालंदा) : बोलेरो सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा एक ट्रैक्टरचालक को बंधक बना कर ट्रैक्टर समेत पंद्रह हजार रुपया नगद, मोबाइल एवं सोने का लॉकेट ले भागने का मामला प्रकाश में आया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि मुरली गढ़ निवासी राजेश कुमार ट्रैक्टर से नदी से बालू लाद कर नगरनौसा थाना क्षेत्र के बडीहा गांव के लिए निकला कि हिलसा शहर के मुख्य मार्ग पर पुरानी गैस के समीप एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी ने ट्रैक्टर से ओवरटेक कर ट्रैक्टर को रुकवा दिया तथा बोलेरो सवार अपराधियों ने चालक को बंधक बना लिया.
उक्त चालक को अपराधियों ने लोहंडा-भोभी मार्ग में अकैड़ गांव के खंधा में चालक को पेड़ के सहारे हाथ, पैर एवं मुंह बांध दिया तथा साथ में रखे पंद्रह हजार रुपया नगद, मोबाइल एवं गले में पहने सोने का लॉकेट लेकर ट्रैक्टर के साथ भाग निकला. इस संबंध में पीड़ित चालक ने प्राथमिकी के लिए आवेदन देने की बात बतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




