सड़क हादसे में मौत,जाम

Updated at : 23 Sep 2014 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत,जाम

बिहारशरीफ(नालंदा) : सोमवार की संध्या करीब सात बजे ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर स्थित सुपर ग्रिड के समीप घटी.इस हादसे के बाद ट्रक को लेकर भाग रहा चालक पास के एक गड्ड में ट्रक सहित पलट गया.घटना के तत्काल बाद […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ(नालंदा) : सोमवार की संध्या करीब सात बजे ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर स्थित सुपर ग्रिड के समीप घटी.इस हादसे के बाद ट्रक को लेकर भाग रहा चालक पास के एक गड्ड में ट्रक सहित पलट गया.घटना के तत्काल बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने बिहारशरीफ-नवादा मार्ग को जाम कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही दीप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है.इस हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान विजवन पर गांव निवासी साहब राय के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहारशरीफ से नवादा की ओर जा रही एक ट्रक ज्योंही उक्त स्थान पर पहुंची कि अनियंत्रित होकर सबसे पहले एक मालवाहक वाहन से जा टकरा गयी,मौके से चालक जब ट्रक को भगाने का प्रयास किया तो सड़क से होकर जा रहे उक्त व्यक्ति को मारते हुए ट्रक को खड्ड में गिरा दिया.अंतिम समय तक जाम की स्थित यथावत बनी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन