महिला को बंधक बना छह लाख के आभूषण लूटे

Updated at : 19 Sep 2014 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
महिला को बंधक बना छह लाख के आभूषण लूटे

बिहारशरीफ(नालंदा) : हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देते हुए एक महिला व उसके बच्चों को बंधक बना कर करीब छह लाख के आभूषण व नकदी की लूट उसके घर से किया.यह घटना शहर के नगर थाना क्षेत्र के छज्जु मोहल्ला में बुधवार की देर रात्रि घटी. घटना की जानकारी पाकर मौके […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ(नालंदा) : हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देते हुए एक महिला व उसके बच्चों को बंधक बना कर करीब छह लाख के आभूषण व नकदी की लूट उसके घर से किया.यह घटना शहर के नगर थाना क्षेत्र के छज्जु मोहल्ला में बुधवार की देर रात्रि घटी.

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना से संबंधित अहम जानकारी ली है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुहल्ला निवासी स्वर्गीय मो.शरीफ की पत्नी प्रवीण बानो अपने चार बच्चों के साथ घर में सोयी हुई थी.

इसी बीच चार की संख्या में रहे नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने उसके घर के ग्रिल में लगे ताले को तोड़ कर अंदर कमरे में सो रही प्रवीण बानो व उसके चारों बच्चों को अपने कब्जे में लेकर अलमारी की चाभी मांगी.शुरू में घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर जान से मारने की धमकी दी.

इस दौरान अपराधियों द्वारा महिला व उनके बच्चों के साथ मारपीट भी की गयी.हथियार के भय से महिला ने अलमारी की चाभी अपराधियों को सौंप दी. महिला ने बताया कि चारों में से एक अपराधी हमें व हमारे बच्चों को हथियार के बल पर एक कमरे में बैठा दिया और खुद निगरानी करने लगे,जबकि शेष तीन अन्य घर की अलमारी में रखे करीब छह लाख के आभूषण व 12 हजार रुपये निकाल लिये.

घटना को अंजाम देने के बाद जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी.पीड़िता के अनुसार सभी चारों अपराधी बीस से पच्चीस वर्ष की आयु के थे.घटना के संबंध में पूछे जाने पर नगर थाना पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड दर्ज कराया गया है. पुलिस घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन