गंभीर बीमारियों से लड़ कर भी जगा रहे हैं शिक्षा का अलख

बिहारशरीफ (नालंदा): हार्ट अटैक को झेला,आवाज गुम हो गयी,लेकिन शिक्षा से लगाव को खत्म होने नहीं दिया. 75 वर्ष की उम्र में गंभीर बीमारी से लड़ते हुए भी महावीर प्रसाद शिक्षा की लौ को कम होने नहीं दिया. आज भी बिहारशरीफ के भैंसासुर स्थित मॉडल मध्य विद्यालय में वे बच्चों को अनुशासन के साथ पढ़ाई […]
बिहारशरीफ (नालंदा): हार्ट अटैक को झेला,आवाज गुम हो गयी,लेकिन शिक्षा से लगाव को खत्म होने नहीं दिया. 75 वर्ष की उम्र में गंभीर बीमारी से लड़ते हुए भी महावीर प्रसाद शिक्षा की लौ को कम होने नहीं दिया. आज भी बिहारशरीफ के भैंसासुर स्थित मॉडल मध्य विद्यालय में वे बच्चों को अनुशासन के साथ पढ़ाई की नसीहत दे रहे हैं.
महावीर प्रसाद भले ही सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं, लेकिन मॉडल मध्य विद्यालय से उनका आज भी वैसा ही लगाव है, जैसे 25 वर्षो तक इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर रह कर इस विद्यालय के बच्चों के भविष्य संवारते रहे. इनके पढ़ाये कई बच्चे आज बड़े-बड़े ओहदे पर विराजमान है. इनके पढ़ाये मनोज कुमार जहां रेलवे में डीआरएम है वहीं इनके छात्र रहे रंजीत कुमार मधुकर झारखंड में इनकम टैक्स विभाग में कमिश्नर है. इनके एक छात्र रविकांत आज एसपी है. श्री प्रसाद जब इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित हुए. तब से इस विद्यालय के चहुंमुखी विकास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




