अपराधियों ने युवक की गला रेतकर की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2020 7:23 AM
सरमेरा (नालंदा) : मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी बिंदे केवट के 20 वर्षीय पुत्र गुड्डू केवट की गला रेत कर हत्या कर शव को नाकी खंधे में फेंक दिया. बुधवार की अहले सुबह बधार से शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव फेंके रहने की सूचना […]
सरमेरा (नालंदा) : मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी बिंदे केवट के 20 वर्षीय पुत्र गुड्डू केवट की गला रेत कर हत्या कर शव को नाकी खंधे में फेंक दिया. बुधवार की अहले सुबह बधार से शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव फेंके रहने की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. हत्या को लेकर मृत युवक के बड़े भाई दिलीप केवट के फर्द बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










