ePaper

बिहार : नालंदा में छठ पूजा में न्योता नहीं मिलने पर नाराज बहन ने करायी भाई की हत्या

Updated at : 04 Nov 2019 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नालंदा में छठ पूजा में न्योता नहीं मिलने पर नाराज बहन ने करायी भाई की हत्या

नालंदा : जिले के नूरसराय के महादेव विगहा से बड़ी खबर आ रही है. यहां छठ पूजा में भाई के द्वारा अपनी बहन को निमंत्रण नहीं देना भाई को महंगा पड़ गया. छठ पूजा के एक दिन बाद ही अहले सुबह अपनी ही बहन रेखा देवी ने भाई की हत्या करवा दी. जानकारी के मुताबिक, […]

विज्ञापन

नालंदा : जिले के नूरसराय के महादेव विगहा से बड़ी खबर आ रही है. यहां छठ पूजा में भाई के द्वारा अपनी बहन को निमंत्रण नहीं देना भाई को महंगा पड़ गया. छठ पूजा के एक दिन बाद ही अहले सुबह अपनी ही बहन रेखा देवी ने भाई की हत्या करवा दी.

जानकारी के मुताबिक, भाई जितन चौधरी के घर हर साल की तरह इस साल भी छठ पूजा का आयोजन किया गया था जिसमें उसने आसपास के लोगों को छठ पूजा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया था. लेकिन, पूर्व से चले आ रहे विवाद के कारण जितन चौधरी ने अपनी बहन रेखा देवी को इस साल छठ पूजा में नहीं बुलाया.

यह बात बहन रेखा देवी को रास नहीं आयी. छठ पूजा के एक दिन बाद ही जब जितन चौधरी अपने घर के बाहर भैंस बांध रहा था तभी रेखा देवी के पति बूटन चौधरी समेत पांच लोगों ने मिलकर अपने भाई के ऊपर लाठी-डंडे और ब्लेड से हमला कर दिया. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन