पटरी पर फंसा स्कूल का वाहन, गेटमैन की सूझबूझ से टला हादसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2019 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : बिहारशरीफ-बख्तियारपुर रेल खंड स्थित अंबा पैनापुर हॉल्ट के मानवरहित फाटक पर गुरुवार की सुबह एक निजी स्कूल का वाहन बैरियर को तोड़ कर घुस गया और बीच पटरी पर फंस गया़ इसी बीच मालगाड़ी आनेवाली थी़ गेटमैन ने सूझबूझ दिखाते हुए लाल झंडी दिखाना शुरू किया, जिसे मालगाड़ी के ड्राइवर ने देख […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : बिहारशरीफ-बख्तियारपुर रेल खंड स्थित अंबा पैनापुर हॉल्ट के मानवरहित फाटक पर गुरुवार की सुबह एक निजी स्कूल का वाहन बैरियर को तोड़ कर घुस गया और बीच पटरी पर फंस गया़ इसी बीच मालगाड़ी आनेवाली थी़ गेटमैन ने सूझबूझ दिखाते हुए लाल झंडी दिखाना शुरू किया, जिसे मालगाड़ी के ड्राइवर ने देख लिया और गाड़ी दूर में ही रोक दी़
इससे बड़ा हादसा टल गया़ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल के वाहन पर छह बच्चे सवार थे़ ट्रैक पर स्कूल वाहन को फंसा देख गेटमैन विकास रंजन लाल झंडी लेकर मालगाड़ी के चालक को दिखाने लगे.
बैरियर तोड़ कर मानवरहित फाटक में घुसा था चालक
स्कूल के वाहन पर सवार थे छह छोटे बच्चे
गेटमैन ने लाल झंडी दिखा रुकवायी मालगाड़ी, बची जान
लाल झंडी को देखकर चालक ने मालगाड़ी को रोक दी, जिससे कई बच्चों की जान बच गयी. इस मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है़ इधर, बिहारशरीफ स्टेशन के सुपरिटेंडेंट बीके पासवान ने कहा कि गुमटी पर तैनात गेटमैन की सूझबूझ से हादसा टल गया है.
गेटमैन ने बैरियर लगा दिया था, जिसके बाद भी स्कूल वाहन का चालक उसमें घुस गया़ अंबा पेंदापुर हॉल्ट की क्रॉसिंग पर गेट लगाने के लिए विभाग के वरीय अधिकारी को अवगत कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




