पति ने छोड़ा साथ, महिला ने लिया दोनों बच्चों को बेचने का फैसला और फिर...?

Published at :13 Aug 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
पति ने छोड़ा साथ, महिला ने लिया दोनों बच्चों को बेचने का फैसला और फिर...?

नालंदा : जिले से दिल दहला देने वाली खबर है. गरीबी और बीमारी से जूझ रही एक मां ने अपने ही जिगर के टुकड़े को बेचने का फैसला कर लिया. इतना ही नहीं, बीमारी के कारण उसका पति भी उसे छोड़ चुका है. हालांकि, बच्चे को बेचने की सूचना मिलने पर उसे अस्पताल में भर्ती […]

विज्ञापन

नालंदा : जिले से दिल दहला देने वाली खबर है. गरीबी और बीमारी से जूझ रही एक मां ने अपने ही जिगर के टुकड़े को बेचने का फैसला कर लिया. इतना ही नहीं, बीमारी के कारण उसका पति भी उसे छोड़ चुका है. हालांकि, बच्चे को बेचने की सूचना मिलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज शुरू किया गया.

जानकारी के मुताबिक, पटना निवासी सोनम की शादी तीन साल पहले नालंदा जिले के सुमंत कुमार से हुई थी. शादी के कुछ ही दिन बाद महिला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. उसके पति की मौत हो गयी. इसके बाद महिला ने दूसरी शादी नालंदा जिले के युवक से की. इस साल की शुरुआत में ही सोनम को टीबी की बीमारी का पता चला. इसके बाद उसने पति को बीमारी की जानकारी दी. पति को जानकारी देने के बाद उसने ना तो उसका इलाज कराया और ना ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि उसका पति इलाज कराने के बजाय उसे छोड़ दिया है और दूसरी शादी करने की जुगत में है.

सोनम को दो साल की बेटी और छह माह का एक बेटा है. टीबी की बीमारी से पीड़ित महिला के पास इलाज के पैसे नहीं होने के साथ-साथ मासूमों को पालने की जिम्मेदारी आ पड़ी. मासूम बच्चों को पालने के लिए जब उसे कोई रास्ता नजर नहीं आया, तो उसने अपने बच्चों को ही बेचने का फैसला कर लिया. इस संबंध में महिला ने कहा है कि जब कोई मदद कहीं से नहीं मिली, तो मैंने बच्चों को किसी और को सौंपने का फैसला कर लिया, क्योंकि मुझे खुद नहीं पता कि मेरी जिंदगी कब मेरा साथ छोड़ देगी.

बाद में महिला के संबंध में सूचना मिलने पर प्रशासन ने पहल की. उसे अस्पताल बच्चों समेत अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. एएनआई के मुताबिक, अस्पताल के मैनेजर सुरजीत कुमार ने बताया कि ‘जैसे ही मुझे इस बारे में पता चला, मैंने उन्हें (महिला को) अस्पताल में भर्ती करा लिया है. उनके बच्चे कुपोषित हैं. उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है. सभी का इलाज किया जा रहा है.’ कुमार ने बताया कि महिला का पति उसे छोड़ चुका है और वह बेहद गरीब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन