बीडीओ को जान मारने की धमकी

Updated at : 16 Jul 2013 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ को जान मारने की धमकी

सरमेरा (नालंदा) : थाना क्षेत्र के बढ़िया गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह द्वारा बीडीओ संजय कुमार को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने एवं गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. इसी दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा कार्यालय कक्ष में घुस कर गाली-गलौज, हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी. बीडीओ ने […]

विज्ञापन

सरमेरा (नालंदा) : थाना क्षेत्र के बढ़िया गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह द्वारा बीडीओ संजय कुमार को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने एवं गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. इसी दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा कार्यालय कक्ष में घुस कर गाली-गलौज, हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी.

बीडीओ ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उक्त गांव के पंकज कुमार, भरत कुमार, मनीष कुमार, त्रिपुरारी सिंह एवं हरेराम सिंह को अभियुक्त बनाया है. घटना के बाद पंकज कुमार ने भी काउंटर केस किया है, जिसमें बीडीओ पर दिसंबर, 2011 में इंदिरा आवास के लिए 10 हजार रुपये लेकर इंदिरा आवास नहीं देने, छह माह से विकलांग पेंशन नहीं मिलने की जानकारी लेने के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन