पति ने पत्नी पर केरोसिन छिड़क कर आग लगायी

Updated at : 16 Jul 2013 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
पति ने पत्नी पर केरोसिन छिड़क कर आग लगायी

हिलसा (नालंदा) : दो नवजात बच्चों को बिना परवाह किये बगैर एक शराबी पति द्वारा अपनी पत्नी पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित पत्नी ने अपने पति के खिलाफ स्थानीय थाने में आवेदन दिया है मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गन्नीपुर निवासी गौतम […]

विज्ञापन

हिलसा (नालंदा) : दो नवजात बच्चों को बिना परवाह किये बगैर एक शराबी पति द्वारा अपनी पत्नी पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित पत्नी ने अपने पति के खिलाफ स्थानीय थाने में आवेदन दिया है

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गन्नीपुर निवासी गौतम पासवान के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. गौतम पासवान वर्षो से अत्यधिक शराब का सेवन करता आ रहा है. इसी गम में गौतम के पिता स्वर्गवास सिधार गये.

गौतम की मां शराबी पुत्र से तंग आकर अपने परिजनों के यहां सहारा पा रही है. अंतत: निर्दयी शराबी ने अपने पुत्रों की परवाह किये बगैर बीते दिनों पत्नी के शरीर के ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई. अंतत: पीड़ित पत्नी ने अपने पति गौतम पासवान के खिलाफ स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन