ePaper

हिंदी भाषी लोगों पर हमला करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा हो : मंत्री

Updated at : 10 Oct 2018 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदी भाषी लोगों पर हमला करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा हो : मंत्री

बिहारशरीफ : बिहार के ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने गुजरात में बिहारियों पर हो रहे हमले का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों व ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है. स्थानीय बिहारशरीफ परिसदन में उन्होंने कहा कि इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहार के ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने गुजरात में बिहारियों पर हो रहे हमले का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों व ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है. स्थानीय बिहारशरीफ परिसदन में उन्होंने कहा कि इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी ने गुजरात के अधिकारियों से बात की है. हिंदी भाषी क्षेत्र के लोग जहां बसे हुए हैं उनकी सुरक्षा देने हेतु राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है. बिहार सरकार इस मामले में गंभीर है. यह घटना काफी दुखद है. वैसे राजनेताओं पर जो इस प्रकार के घटना में संलिप्त हैं, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. हमले कर रहे ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाये. राज्य सरकारों का दायित्व है ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो और इस मामले में सजग रहने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि भारत एक है. एक राज्य के लोगों को दूसरे राज्य में रहने और काम करने का मौलिक अधिकार है. हिंदी भाषियों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार के कारण लोग दहशत में हैं. हालत ऐसे रहेंगे तो देश खंड-खंड में विभक्त हो जायेगा. अमन-चैन और भाईचारा की सख्त जरूरत है. नफरत फैलाने वाले लोगों व राजनेताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग काफी प्रतिभावान होते हैं और किसी राज्य में अपनी प्रतिभा के बल पर लोहा मनवाने का कार्य करते हैं. उनकी प्रतिभा के कारण ही दूसरे राज्य के लोग इस प्रकार की हरकत करते हैं. उन्होंने ऐसे मामलों में केंद्र सरकार से भी पहल करने की मांग की. केंद्र सरकार को ऐसे मामलों में ठोस कदम उठाते हुए हमले करने वाले नेताओं व व्यक्तियों पर देशद्रोह का मुकदमा दायर करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन