युवती के अपहरण मामले में एक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2018 6:11 AM

विज्ञापन

बिहारशरीफ : पुलिस ने शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपित रहुई थाना क्षेत्र के उमरचक गांव निवासी नरेश यादव के पुत्र विक्की कुमार उर्फ आदिल है. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी. एसपी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : पुलिस ने शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपित रहुई थाना क्षेत्र के उमरचक गांव निवासी नरेश यादव के पुत्र विक्की कुमार उर्फ आदिल है. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी. एसपी ने बताया कि पिछले 25 अगस्त को विक्की ने हथियार का भय दिखा कर शादी की नीयत से युवती का अपहरण कर लिया था.

इस संबंध में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी भुनेश्वर यादव के पुत्र संजय यादव ने बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. एसपी ने बताया कि विक्की के चंडी में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि विक्की पर गिरियक थाने में एक एवं अस्थावां थाने में दो मामले दर्ज हैं.

एसपी ने बताया कि विक्की पिछले 13 अक्तूबर, 17 के एक दर्ज कांड में भी फरार चल रहा था. इस मामले में अस्थावां थाने के रामी बिगहा गांव निवासी पारस नाथ सिंह के पुत्र रिपू कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन