ट्रैक्टर लूटकांड में शामिल एक आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2018 3:26 AM
बिहारशरीफ : पुलिस ने ट्रैक्टर लूटकांड में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया. इससे पहले भी एक को पकड़ा गया है. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछली 11 जुलाई की देर शाम ट्रैक्टर की लूट चंडी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर पुल के पास से बाइक सवार बदमाशों […]
बिहारशरीफ : पुलिस ने ट्रैक्टर लूटकांड में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया. इससे पहले भी एक को पकड़ा गया है. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछली 11 जुलाई की देर शाम ट्रैक्टर की लूट चंडी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर पुल के पास से बाइक सवार बदमाशों ने की थी. पीड़ित ने चंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. एसपी ने बताया कि पीड़ित लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बाजार समिति एवं नूरसराय क्षेत्र में ट्रैक्टर से चीनी उतारकर फतुहा लौट रहे थे. इसी दौरान पीछा करते हुए तीन बाइक बदमाश पिस्तौल की नोक पर ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










