नालंदा में कालाजार के पांच मरीज चिह्नित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 3:56 AM
विज्ञापन
हिलसा में मिले चार मरीज, चल रहा है इलाज बिहारशरीफ : जिले में अब तक कालाजार के पांच मरीज मिले हैं. छह माह में जिले के विभिन्न प्रखंडों में मरीज चिह्नित किये गये हैं. सबसे अधिक हिलसा प्रखंड में हैं. यहां कालाजार के चार मरीज हैं. जिन प्रखंडों में मरीज की पहचान की गयी है […]
विज्ञापन
हिलसा में मिले चार मरीज, चल रहा है इलाज
बिहारशरीफ : जिले में अब तक कालाजार के पांच मरीज मिले हैं. छह माह में जिले के विभिन्न प्रखंडों में मरीज चिह्नित किये गये हैं. सबसे अधिक हिलसा प्रखंड में हैं. यहां कालाजार के चार मरीज हैं. जिन प्रखंडों में मरीज की पहचान की गयी है वहां के पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है. जिले के दो प्रखंडों हिलसा व नगरनौसा में इस बार मरीज मिले हैं. दोनों जगहों से पांच मरीज मिले हैं. चिह्नित रोगियों का जिला मलेरिया विभाग की ओर से चिकित्सा की जा चुकी है
. पिछले साल भी नगरनौसा व हिलसा प्रखंड क्षेत्रों में कालाजार के रोगी मिले थे. इन इलाकों में मरीज मिले हैं, वहां जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है. इसमें आशा व एएनएम को लगाने को कहा गया है. उक्त कर्मी संबंधित इलाकों में जाकर रोग के लक्षण व बचाव आदि के बारे में लोगों को जानकारी देने का काम करेंगी, ताकि जनता इस रोग के प्रति पूरी तरह से जागरूक हो सके.
एमबीसोम इंजेक्शन है कारगर : कालाजार रोगियों के इलाज में एमबीसोम इंजेक्शन बहुत ही कारगर है. एक मात्र इंजेक्शन लगाने से ही कालाजार के रोगी स्वस्थ हो जाते हैं. इस अब तक चिह्नित हुए पांचों मरीजों को इसी इंजेक्शन के माध्यम से इलाज किया गया है. यह इंजेक्शन जिला मलेरिया विभाग की ओर से मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है.पहले रोगियों को डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक 28 दिनों तक दवा लेनी पड़ती थी. पर उक्त इंजेक्शन के लांच हो जाने से मरीजों के साथ -साथ मलेरिया विभाग के अधिकारियों को भी रोग पर काबू पाने में पहले से काफी आसानी हो गयी है. यह इंजेक्शन मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में लगाया जाता है. पिछले साल जिले में कालाजार के कुल 24 मरीज मिले थे.
क्या कहते हैं अधिकारी
जिले में मिले कालाजार रोगियों का इलाज किया जा चुका है. संबंधित रोगी इलाज के बाद स्वस्थ हैं. रोग पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने के लिए जिन पीएचसी में मरीज मिले हैं. वहां पर पूरी तरह नजर रखने की हिदायत प्रभारियों को दी गयी है. संदिग्ध रोगियों पर भी पैनी नजर रखने को कहा गया है.
डॉ रवींद्र कुमार, डीएमओ, नालंदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










