लाउडस्पीकर बजाने के विवाद में हुई फायरिंग, दो जख्मी

Updated at : 25 Jun 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
लाउडस्पीकर बजाने के विवाद में हुई फायरिंग, दो जख्मी

चिकसौरा थाना क्षेत्र के चंद्र बिगहा गांव की घटना करायपरसुराय : लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई. फायरिंग में किसी को हताहत होने की खबर नहीं हैं, जबकि झड़प में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के चंद्र विगहा गांव की है. जानकारी के […]

विज्ञापन

चिकसौरा थाना क्षेत्र के चंद्र बिगहा गांव की घटना

करायपरसुराय : लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई. फायरिंग में किसी को हताहत होने की खबर नहीं हैं, जबकि झड़प में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के चंद्र विगहा गांव की है. जानकारी के अनुसार, चिकसौरा थाना क्षेत्र के चंद्र विगहा गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद के घर मे बाबा वखतौर का पूजा चल रहा था, जबकि इनके भतीजा विंदु प्रसाद के घर पर सत्यनारायण स्वामी की कथा की जा रही थी. दोनों तरफ से तेज ध्वनि में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा था. लाउडस्पीकर की आवाज एक दूसरे ने कम करने को कहा तो इसी को लेकर दोनों पक्ष में तनातनी हो गयी.
गाली-गलौज होने लगा और फिर देखते ही देखते रोड़ेबाजी शुरू हो गयी. इसमें एक पक्ष से दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला की जख्मी होते ही मामला और तनावपूर्ण बन गया. इसके बाद दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग होने लगा जिससे पूजा में शामिल होने आये लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया.
लोग अपने-अपने घरों मे जाकर दुबक गये. गोलीबारी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार दल-बल के साथ पहुचे, जहां भनक लगते ही दोनों पक्ष के लोग भाग खड़ा गये. हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सूत्रों की माने तो दोनों तरफ से तकरीबन 20 राउंड फायरिंग की गयी है. फिलहाल घायल महिला को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है़ समाचार लिखे जाने तक थाना में दोनों पक्ष में से किसी ने आवेदन नहीं दिया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन