बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी को मिला जीरो अंक

Updated at : 22 Jun 2018 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी को मिला जीरो अंक

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी को जीरो अंक मिला है. देश के 98 शहरों के बीच तय की रैंकिंग के आधार पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के द्वारा यह अंक प्रदान किया गया है. मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में बिहार के दो शहरों को टॉप 25 में […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी को जीरो अंक मिला है. देश के 98 शहरों के बीच तय की रैंकिंग के आधार पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के द्वारा यह अंक प्रदान किया गया है. मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में बिहार के दो शहरों को टॉप 25 में स्थान मिला है. केंद्र द्वारा जारी सूची में भागलपुर को 16वां स्थान जबकि पटना को इस सूची में 22 वां स्थान प्राप्त हुआ है. पटना को 56.95 और भागलपुर को 78.04 अंक प्राप्त हुए हैं.

वहीं, बिहारशरीफ को जीरो अंक मिला है. देश स्तरीय रैंकिंग में 86वें पायदान पर उन 12 शहरों को रखा गया है, जहां अभी काम पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है. काम शुरू नहीं होने वाले शहरों में बिहारशरीफ भी शामिल हैं. फिर भी जीरो अंक. जीरो अंक मिलने से तरह-तरह की चर्चा है. वहीं, नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल का कहना है कि स्मार्ट सिटी की रैंकिंग दी गयी राशि और उस पर हुए व्यय के आधार पर निकाली जाती है. बिहारशरीफ को केंद्र सरकार से कोई राशि नहीं प्राप्त हुई है.

कुछ समय पूर्व केंद्र से व्यय प्रतिवेदन मांगा गया था, उसी के आधार पर रैंकिंग निकाली है. खैर मामला जो भी हो. बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के निर्धारित प्रोजेक्ट को समय पर शुरू कराने के लिए प्रयास जारी है. प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी को हायर करने का कार्य जारी है. आवंटन जल्द से मिले इसके लिए विभाग से पत्राचार किया गया है. स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट 1503 करोड़ रुपये का है. इसमें से 488 करोड़ राज्य सरकार के द्वारा स्वीकृत तो कर दिये गये हैं लेकिन आवंटन अप्राप्त है. अंतिम चरण में बिहारशरीफ को शामिल किये जाने से वैसे भी दो साल पिछड़ गया है. ऐसे में पांच साल के कार्यों को तीन साल यानी 2021 तक सभी प्रोजेक्ट को हर हाल में पूरा करना होगा.

देश के 98 शहरों की रैंकिंग में मंत्रालय ने निर्धारित किये अंक
राशि नहीं मिलने से कार्य नहीं हुआ शुरू, व्यय के आधार पर मिलेगा अंक
चौथे चरण में बिहारशरीफ को किया गया था शामिल
क्या कहते हैं अधिकारी
देश के चयनित 98 शहरों के बीच बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी को भी स्थापित किये जाने के लिए प्रयास जारी है. आवंटन मिलते ही प्रोजेक्ट के कार्यों को शुरू करा दिया जायेगा.
सौरभ जोरवाल, सीईओ, बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी कंपनी
क्या है मिशन स्मार्ट सिटी
भारत सरकार द्वारा शहरों के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के लिए तय किया गया लक्ष्य मिशन स्मार्ट सिटी है. इससे शहरों को नागरिकों के लिए ज्यादा अनुकूल और सहज बनाये जाने का लक्ष्य है. देश के 98 शहरों को इसके लिए चयनित किया गया है. शहर की जनसंख्या और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जायेगा. शहर के लोगों को ट्रैफिक में कम समय और समस्याओं का कम सामना करना पड़ेगा. टेक्नोलॉजी की मल्टी-लेयर मैपिंग के माध्यम से शहर के सभी हिस्सों से जुड़ी बहुत सी जानकारियां प्रदान करना.
प्लानिंग करके शहर को और बेहतर बनाया जा सकेगा. सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने के लिए सिस्टम को विकसित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन