बेटी के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी, पिता की निकली अरथी
Updated at : 09 May 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : बेटी के हाथ की मेहंदी भी छूटी थी कि आठ दिनों के भीतर ही पिता की अरथी उठी. चंडी थाना के काकनपर गांव निवासी अरविंद राम ने बीते 29 अप्रैल को अपने मंझली बेटी की शादी धूमधाम से की थी. लेकिन उन्हें सपने में भी यह अंदेशा नहीं था कि उनके पड़ोसी ही […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : बेटी के हाथ की मेहंदी भी छूटी थी कि आठ दिनों के भीतर ही पिता की अरथी उठी. चंडी थाना के काकनपर गांव निवासी अरविंद राम ने बीते 29 अप्रैल को अपने मंझली बेटी की शादी धूमधाम से की थी. लेकिन उन्हें सपने में भी यह अंदेशा नहीं था कि उनके पड़ोसी ही मंगलवार की सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर देंगे.
इधर, मृतक के बड़े भाई विनोद राम ने बताया कि गांव में बरात पहुंची थी तो पड़ोस के ही भूटन राम, इंद्रदेव राम, संजय राम, प्रदीप राम, विजय राम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कुछ बरातियों की बेवजह पिटाई कर दी थी. इस घटना के बाद हमलोगों ने सोचा था कि मामला ठंडा हो गया है लेकिन भूटन राम इस बात की खुन्नस रखे था और मंगलवार की सुबह मेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. अरविंद की बेटी की शादी 29 अप्रैल को थी. शादी कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में मृतक हरियाणा से 12 अप्रैल को अपने गांव पहुंचा था. मृतक हरियाणा में एक राइस मिल में ऑपरेटर का काम करता था.
गांव में पसरा मातमी सन्नाटा : घटना के बाद काकनपर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. मृतक के घर से रह- रहकर रोने बिलखने की आवाजें आ रही है. घर परिवार की महिलाओं के दहाड़ मारकर रोने से आसपास के लोगों का कलेजा पसीज रहा है. आसपास की महिलाएं मृतक के घर की महिलाओं के आंसू पोछ उन्हें धैर्य एवं साहस दिला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




