दारोगा भर्ती पेपर लीक केस में युवक धराया

Updated at : 07 May 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
दारोगा भर्ती पेपर लीक केस में युवक धराया

बिहारशरीफ : दारोगा भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले का तार नालंदा से भी जुड़े होने की बात उजागर हुई है. पटना से नालंदा पहुंची एसआईटी टीम ने इस सिलसिले में एक युवक को धरदबोचा है. शनिवार को आरोपित युवक की गिरफ्तारी बड़े ही गुपचुप तरीके एवं नाटकीय ढंग से की गयी. इस संबंध में चंडी […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : दारोगा भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले का तार नालंदा से भी जुड़े होने की बात उजागर हुई है. पटना से नालंदा पहुंची एसआईटी टीम ने इस सिलसिले में एक युवक को धरदबोचा है. शनिवार को आरोपित युवक की गिरफ्तारी बड़े ही गुपचुप तरीके एवं नाटकीय ढंग से की गयी.
इस संबंध में चंडी थानाध्यक्ष रामबदन सिंह ने बताया कि पटना पुलिस के सहयोग से आरोपित युवक की गिरफ्तारी उसके घर से की गयी है. गिरफ्तार युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के स्थानीय काली स्थान लालगंज गांव निवासी अशोक चौधरी के पुत्र राजीव चौधरी के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को एसआईटी अपने साथ पटना ले गयी है. सूत्रों के अनुसार दारोगा भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में छानबीन के दौरान एसआईटी टीम को पता चला था कि इस मामले में नालंदा का एक युवक शामिल था. लेकिन इसके सही ठिकाने का पता नहीं चल पाने के कारण इसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही थी. अंतत: इस मामले में पकड़े गये अन्य आरोपितों से जब कड़ी पूछताछ की गयी तो गिरफ्त में आये इस युवक के बारे में अहम जानकारी मिली. तत्पश्चात, आनन- फानन में टीम गठित कर एसआईटी टीम ने चंडी पुलिस के सहयोग से उक्त युवक को धरदबोचा. उम्मीद जतायी जा रही है कि गिरफ्तार युवक के पूछताछ के बाद पेपर लीक मामले के कई अहम जानकारी पुलिस को हासिल हो सकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन