बिहार : जयमाला के बाद दूल्हे के पिता की गोली मारकर हत्या

बिहार शरीफ : बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ में एक मैरेज हाल में कल रात उस वक्त शादी में मातम छा गया, जब अज्ञात अपराधी ने दूल्हे के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक (सदर) निशित प्रिया ने आज बताया कि मृतक का नाम अजय साह है. हत्या के कारणों […]
बिहार शरीफ : बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ में एक मैरेज हाल में कल रात उस वक्त शादी में मातम छा गया, जब अज्ञात अपराधी ने दूल्हे के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक (सदर) निशित प्रिया ने आज बताया कि मृतक का नाम अजय साह है. हत्या के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया. अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास जारी है.
बिहार शरीफ के खांची गली स्थित लवली मैरेज हॉल में अजय साह के पुत्र संजू की शादी कल रात नवादा की मोनिका से हो रही थी. बारात पहुंची और जयमाला की रस्म के बाद सभी बाराती खाना खाने चले गये. इसी बीच किसी ने आकर दूल्हे के पिता अजय साह के ऊपर ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिससे उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




