दहेज के बकाया 35 हजार रुपये के लिए नवविवाहिता को मार डाला

Updated at : 03 Feb 2018 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के बकाया 35 हजार रुपये के लिए नवविवाहिता को मार डाला

दहेज के बकाया 35 हजार रुपये के लिए नवविवाहिता को मार डाला दुखद. हत्या के बाद शव को घर में छोड़ भागे ससुरालवाले मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर समेत पांच पर दर्ज करायी प्राथमिकी बिहारशरीफ : दहेज की बलिवेदी पर फिर एक बार नालंदा की एक बहू चढ़ गयी. दहेज में बकाया थोड़ी-सी […]

विज्ञापन

दहेज के बकाया 35 हजार रुपये के लिए नवविवाहिता को मार डाला

दुखद. हत्या के बाद शव को घर में छोड़ भागे ससुरालवाले
मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर समेत पांच पर दर्ज करायी प्राथमिकी
बिहारशरीफ : दहेज की बलिवेदी पर फिर एक बार नालंदा की एक बहू चढ़ गयी. दहेज में बकाया थोड़ी-सी रकम के लिए इस हत्या को अंजाम दिये जाने की बात परिजन कह रहे हैं. यह घटना जिले के रहुई थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में गुरुवार की देर रात्रि हुई. मृतका 21 वर्षीया रिंकी देवी के पिता प्रताप पासवान ने बताया कि घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य घर से भाग गये हैं. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों ने उन्हें मोबाइल पर उनकी बेटी की हत्या कर दिये जाने की सूचना दी.
शव का अंत्यपरीक्षण कराने सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के पिता प्रताप पासवान ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रिंकी की शादी अपनी हैसियत के अनुसार एक लाख रुपये दहेज देकर की थी. इसमें से 35 हजार रुपये बकाया थे. मृतका के पति, सास व देवर आये दिन बकाये रकम लाने के लिए उनकी बेटी को हमेशा प्रताड़ित किया करते थे. इसकी सूचना कई बार उनकी पुत्री मोबाइल पर देती रहती थी. इस संबंध में मृतका के पिता प्रताप पासवान ने रहुई थाने में पति पिंटू पासवान, ससुर कारू पासवान, सास शकीला देवी, देवर सतीश पासवान एवं मनीष पासवान के विरुद्ध रहुई थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, रहुई थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने मृतका के पिता प्रताप पासवान द्वारा प्राथमिकी दर्ज किये जाने की पुष्टि की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन