शराब के साथ तस्कर धराया

Updated at : 02 Nov 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ तस्कर धराया

बिहारशरीफ : झारखंड सहित देश के दूसरे राज्यों के शराब माफियाओं से बेहतर संबंध रखने वाले जिले के एक कुख्यात शराब माफिया को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी अस्थावां थाना क्षेत्र के बाजार स्थित देवी मंदिर के पास से मंगलवार की देर संध्या की गयी. गिरफ्तार अारोपित की पहचान अस्थावां बाजार निवासी ईश्वर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : झारखंड सहित देश के दूसरे राज्यों के शराब माफियाओं से बेहतर संबंध रखने वाले जिले के एक कुख्यात शराब माफिया को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी अस्थावां थाना क्षेत्र के बाजार स्थित देवी मंदिर के पास से मंगलवार की देर संध्या की गयी. गिरफ्तार अारोपित की पहचान अस्थावां बाजार निवासी ईश्वर यादव के पुत्र बबलू कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने उसके पास से दस लीटर चुलायी शराब व एक बाइक बरामद किया है.

अस्थावां थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि पिछले वर्ष उत्पाद विभाग द्वारा अस्थावां थाना क्षेत्र में की गयी छापेमारी के दौरान बबलू यादव व उसके गुर्गों द्वारा रेडिंग टीम पर रोड़ेबाजी की गयी थी. इस घटना में उत्पाद विभाग के कई पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इस घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. गिरफ्तार के बाद प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बबलू ने पुलिस को बताया है कि वह शराब की तस्करी में करीब 13 माह से जुटा है. झारंखड सहित देश के कई राज्यों के शराब माफियाओं से बेहतर संबंध की बात की जानकारी उसके द्वारा थाना पुलिस को दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन