प्लेन से लेकर पनीर की स्टफिंग तक, घर पर बनाएं ये कुलचा रेसिपीज

Updated at : 14 Mar 2026 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
Kulcha Recipe Ideas

कुलचा रेसिपीज (AI GENERATED IMAGE)

Kulcha Recipe Ideas: कोई खास मौका हो या घर पर मेहमान आने वाले हों, आप खाने के साथ गरमा गरम कुलचा भी तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल की मदद से आप कुछ टेस्टी कुलचा बनाने के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Kulcha Recipe Ideas: अगर आप भी कुलचा खाना पसंद करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है. आज हम आपके लिए कुछ स्वादिष्ट कुलचा रेसिपी आइडियाज लाए हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. चाहे पनीर की सब्जी हो या मशरूम की, ये कुलचा रेसिपीज हर डिश का स्वाद और मजा दोगुना कर देगा.

प्लेन कुलचा 

प्लेन कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा लें और उसमें नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा दही और तेल या घी डालकर गूंथ लें. फूला हुआ कुलचा चाहिए तो थोड़ा बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं. गूंथे हुए मैदा को ढककर थोड़ी देर रख दें. अब इससे लोईयां बनाकर बेलन से हल्का बेल लें. तवा या तंदूर पहले से गर्म कर लें और कुलचे को दोनों तरफ सुनहरा और फूला हुआ होने तक सेंकें.जब कुलचा अच्छे से फूला और नरम हो जाए तो निकालकर गरमा गरम परोसें.

आलू कुलचा 

आलू कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले उबले और मैश किए हुए आलू लें और इसमें हरी मिर्च और धनिया मिलाकर स्वादानुसार स्टफिंग तैयार करें. अब मैदा लें, उसमें नमक, बेकिंग पाउडर और थोड़ी चीनी डालें और इसमें थोड़ा दही, जरूरत अनुसार पानी, तेल या घी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें. आप इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं. मैदा की लोइयां बनाकर इसके बीच में आलू की स्टफिंग रखें और लोई को बंद करके हल्का सा बेलें. तवा या तंदूर पहले से गर्म करके कुलचे को दोनों तरफ सेंकने के बाद ऊपर से थोड़ा बटर लगाकर गरमा गरम सर्व करें.

पनीर कुलचा 

पनीर कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा लें और इसमें नमक, बेकिंग पाउडर, थोड़ा चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा दही,पानी और तेल या घी डालकर गूंथ लें. अगर आप जल्दी फूला हुआ कुलचा चाहते हैं, तो थोड़ा बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं. मैदा को ढककर कुछ देर के लिए रख दें. अब कद्दूकस किया हुआ पनीर लें और उसमें हरी मिर्च धनिया और मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार करें. मैदा की लोई बनाकर इसमें पनीर की स्टफिंग भरें और लोई को बंद करके हल्का सा बेलें. तवा या तंदूर पहले से गर्म करें और कुलचे को दोनों तरफ सुनहरा और फूला हुआ होने तक सेंकें. सेंकने के बाद ऊपर से हल्का घी या मक्खन लगाकर गरमा गरम सर्व करें.

मटर का कुलचा 

मटर कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा लें और इसमें नमक, बेकिंग पाउडर, थोड़ा चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा दही और तेल या घी डालकर अच्छे से जरूरत अनुसार पानी मिलाकर गूंथ लें. अगर आप फूला हुआ कुलचा चाहते हैं, तो थोड़ा बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं. आटे को ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें. अब उबली हुई हरी मटर को मैश करें और इसमें अदरक, हरी मिर्च और धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण को मैदा की लोई में भरें और हल्का सा बेलें. तवा या तंदूर पहले से गर्म करके कुलचे को दोनों तरफ सुनहरा और फूला हुआ होने तक सेंकें. सेंकने के बाद गरमा गरम मटर कुलचा तैयार है, इसे आप ऊपर से थोड़ा घी या मक्खन लगाकर परोसें.

यह भी पढ़ें: Healthy Lunchbox Ideas For Kids: सुपर मॉम की परेशानी होगी खत्म, ट्राय करें बच्चों के लिए हफ्ते भर का स्पेशल मेन्यू

यह भी पढ़ें: Dal Tadka Recipe: रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब घर पर, इस तरीके से तैयार करें स्वादिष्ट दाल तड़का

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola