इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों का समय बदला

Updated at : 02 Nov 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों का समय बदला

राजगीर : भारतीय रेलवे ने एक नवंबर से देश स्तर पर कई गाड़ियों के समय में बदलाव किया है. इसमें राजगीर से खुलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों का समय बदला गया है. गाड़ियों का समय बदले जाने से बुधवार को राजगीर रेलवे स्टेशन से पटना जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना […]

विज्ञापन

राजगीर : भारतीय रेलवे ने एक नवंबर से देश स्तर पर कई गाड़ियों के समय में बदलाव किया है. इसमें राजगीर से खुलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों का समय बदला गया है. गाड़ियों का समय बदले जाने से बुधवार को राजगीर रेलवे स्टेशन से पटना जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

यात्रियों ने कहा विभाग को अगर समय बदलना हो तो पहले से इसकी सूचना होनी चाहिए. राजद के युवा के जिला महासचिव अभिषेक कुमार उर्फ गोलू यादव,वार्ड पार्षद श्रवण यादव ने कहा कि केंद्र की मौजूदा भाजपा की सरकार मनमानी कर यात्रियों को परेशान करने का काम कर रही है. यह ठीक नहीं है. समय बदलाव की एक सप्ताह पहले से ही प्रचार-प्रसार होनी चाहिए.

वहीं इस तरह से अचानक बिना किसी सूचना के समय बदले जाने से यात्रियों ने गहरी नाराजगी जतायी है. स्टेशन प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि 31 अक्तूबर को यह जानकारी मिली कि राजगीर से खुलने वाली गाड़ियों का समय बदल गया है.
ट्रेन नंबर व नाम पहले का समय बदला हुआ समय
53229 राजगीर- दानापुर पैसेंजर 5.10 5.00
53209(राजगीर-दनियावां-फतुहा पैसेंजर)- 6:10 7:00
12391(श्रमजीवी एक्सप्रेस)- 8:10 8:00
53223(राजगीर-बख्तियारपुर पैसेंजर)- 9:00 9:30
53226(गया-राजगीर-बख्तियारपुर पैसेंजर)- 11:10 11:00
53044(राजगीर-हाबड़ा फास्ट पैसेंजर)- 12:40 12:30
13233(राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस)-14:40 16:30
53231(तिलैया-राजगीर-दानापुर पैसेंजर)- 16:15 17:00
53221(राजगीर-बख्तियारपुर पैसेंजर)- 21:40 21:40 कोई बदलाव नहीं
14223(सारनाथ बुद्ध-पूर्णिमा एक्सप्रेस) 23:30 23:30 कोई बदलाव नहीं
राजगीर से तिलैया की ओर जाने वाली गाड़ी-
53225(बख्तियारपुर-राजगीर-गया पैसेंजर)- 16:33 16:53
53232(दानापुर-राजगीर-तिलैया पैसेंजर) 12:15 13:20
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन