इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों का समय बदला

राजगीर : भारतीय रेलवे ने एक नवंबर से देश स्तर पर कई गाड़ियों के समय में बदलाव किया है. इसमें राजगीर से खुलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों का समय बदला गया है. गाड़ियों का समय बदले जाने से बुधवार को राजगीर रेलवे स्टेशन से पटना जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना […]
राजगीर : भारतीय रेलवे ने एक नवंबर से देश स्तर पर कई गाड़ियों के समय में बदलाव किया है. इसमें राजगीर से खुलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों का समय बदला गया है. गाड़ियों का समय बदले जाने से बुधवार को राजगीर रेलवे स्टेशन से पटना जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
यात्रियों ने कहा विभाग को अगर समय बदलना हो तो पहले से इसकी सूचना होनी चाहिए. राजद के युवा के जिला महासचिव अभिषेक कुमार उर्फ गोलू यादव,वार्ड पार्षद श्रवण यादव ने कहा कि केंद्र की मौजूदा भाजपा की सरकार मनमानी कर यात्रियों को परेशान करने का काम कर रही है. यह ठीक नहीं है. समय बदलाव की एक सप्ताह पहले से ही प्रचार-प्रसार होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




