अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा
Updated at : 30 Oct 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

हरनौत. रविवार को प्रखंड के कई जगहों पर कार्तिक अक्षय नवमी को लेकर महिला श्रद्धालुओं के द्वारा आंवला के पेड़ के नजदीक पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान महिलाओं ने आंवले के वृक्ष में धागे बांधकर एक सौ आठ फेरी लगाया. महिलाओं ने उपवास रहकर आंवला पेड़ के नीचे ही भोजन बनाकर पूजा-अर्चना की गयी. किया. […]
विज्ञापन
हरनौत. रविवार को प्रखंड के कई जगहों पर कार्तिक अक्षय नवमी को लेकर महिला श्रद्धालुओं के द्वारा आंवला के पेड़ के नजदीक पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान महिलाओं ने आंवले के वृक्ष में धागे बांधकर एक सौ आठ फेरी लगाया. महिलाओं ने उपवास रहकर आंवला पेड़ के नीचे ही भोजन बनाकर पूजा-अर्चना की गयी. किया. आंवले के वृक्ष के नजदीक पंच देवता को पूजा अर्चना करते हुए भुआ में वस्त्र सहित गुप्त दान करते हैं.
मान्यता है कि कार्तिक अक्षय नवमी के दिन पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख शांति प्राप्त होती है. पति की आयु लंबी होती है. इस दौरान पुरोहित के द्वारा वृक्ष के नीचे ही अक्षय नवमी व्रत कथा सुनाया जाता है. पुरोहित नुनू पांडेय ने बताया कि अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना एवं कुष्मांड दान किया जाता है. यह पूजा भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है. इस दिन वृक्ष के नीचे किया गया अन्य दान, वस्त्र दान ही गुणकारी होता है. भोजन भी स्वयं के अलावा ब्राहृमण को भी आंवले वृक्ष के नीचे ही करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




