डीएम के आदेश की हुई अनदेखी

नालंदा : जिला पदाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम के रोक के बाद भी बड़गांव के पौराणिक सूर्य तालाब में प्रतिमा विसर्जन का काम धड़ल्ले से हो रहा है. इसे रोकने के लिए राजगीर के एसडीओ, डीएसपी, सिलाव के बीडीओ और नालंदा थानाध्यक्ष द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन […]
नालंदा : जिला पदाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम के रोक के बाद भी बड़गांव के पौराणिक सूर्य तालाब में प्रतिमा विसर्जन का काम धड़ल्ले से हो रहा है. इसे रोकने के लिए राजगीर के एसडीओ, डीएसपी, सिलाव के बीडीओ और नालंदा थानाध्यक्ष द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन नहीं होने पर स्थानीय धर्मावलंबियों में गहरी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है जिलाधिकारी के आदेश के बाद दुर्गापूजा में बड़गांव के तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं हुआ.
इसके लिए इलाके के लोग और सूर्य उपासकों ने जिलाधिकारी द्वारा उठाये गये कदम की काफी सराहना की थी. तालाब में होने वाले बेहिसाब गंदगी में भारी कमी हुई थी. छठ पर्व के मौके पर सूर्य तालाब की सफाई में प्रशासन को कम खर्च और परेशानी उठानी पड़ी थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह छठ पर्व का समापन हुआ और शाम से ही धन की देवी लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन सूर्य तालाब में शुरू हो गया. जानकार बताते हैं कि स्थानीय लोगों के द्वारा राजगीर के एसडीओ, डीएसपी, सिलाव के बीडीओ और नालंदा थाना अध्यक्ष को सूर्य तालाब में प्रतिमा विसर्जन होने की जानकारी दी गयी है.
बावजूद शनिवार की शाम तक इसे रोकने के लिए न तो कोई प्रशासनिक पहल हुई है और न पदाधिकारी ही बड़गांव पहुंच सके हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार बड़गांव के आसपास के गांव के अलावे दूर दराज के गांवों से आकर प्रतिमा का विसर्जन बेखौफ किया जा रहा है. सूर्य तालाब के आसपास एसडीओ के द्वारा प्रतिमा विसर्जन पर रोक के बोर्ड भी लगे हुए. इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ अलख निरंजन ने कहा कि प्रशासन के आदेश के विरुद्ध बड़गांव तालाब में प्रतिमा का विसर्जन गलत है. वे शीघ्र तालाब में पड़े मलवे की सफाई नगर पंचायत या प्रखंड से कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




