उलटी छलांग की दोस्तों से बनवा रहा था तस्वीर, चली गयी जान

Updated at : 28 Oct 2017 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
उलटी छलांग की दोस्तों से बनवा रहा था तस्वीर, चली गयी जान

बिहारशरीफ\बिंद : तालाब में उलटी छलांग की तस्वीर खींच रहे दोस्तों को पंद्रह मिनट के बाद पता चला कि उसके दोस्त की मौत पानी में डूबने से हो गयी. घटना सारे थाना क्षेत्र के कैला गांव स्थित एक तालाब के पास शुक्रवार की सुबह घटी. बताया जाता है कि गांव निवासी श्रीराम का 14 वर्षीय […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ\बिंद : तालाब में उलटी छलांग की तस्वीर खींच रहे दोस्तों को पंद्रह मिनट के बाद पता चला कि उसके दोस्त की मौत पानी में डूबने से हो गयी. घटना सारे थाना क्षेत्र के कैला गांव स्थित एक तालाब के पास शुक्रवार की सुबह घटी. बताया जाता है कि गांव निवासी श्रीराम का 14 वर्षीय पुत्र मुकेश छठ पूजा के दूसरे दिन छठ तालाब में बार-बार उलटी छलांग लगा रहा था. इस दृश्य को उसके मित्र मोबाइल पर फोटो बना रहे थे. करीब पांच बार इस दृश्य की तस्वीर खींचने के बाद छठी बार पुन: उलटी छलांग लगाने के बाद किशोर तालाब के अंदर एक बड़े पत्थर से जा टकराया. इस हादसे में वह पानी के अंदर ही बेहोश हो गया.

दोस्त लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही किशोर पानी में डूब गया. सारे थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाल कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि सिर पर किसी भारी पत्थर से चोट लगने के कारण किशोर की मौत हुई है. हालांकि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मामला और स्पष्ट हो जायेगा.

घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. किशोर को बार-बार तालाब में छलांग लगाने से वहां मौजूद ग्रामीणों ने मना भी किया था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के करीब पंद्रह मिनट बाद किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाला जा सका. शरीर के ऊपरी भाग में चोट के गहरे निशान पाये गये हैं. अस्थावां सीओ रविशंकर पांडेय मृतक के घर पहुंच कर उनके परिजनों को अनुग्रह राशि के तौर पर चार लाख का चेक प्रदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन