बस से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Updated at : 28 Oct 2017 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
बस से कुचलकर बाइक सवार की मौत

बिंद (नालंदा) : थाना क्षेत्र के बिंद-सकसोहरा मुख्य मार्ग पर स्थित सरोबरी पुल के निकट गुरुवार की सुबह बस की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि सकसोहरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक […]

विज्ञापन

बिंद (नालंदा) : थाना क्षेत्र के बिंद-सकसोहरा मुख्य मार्ग पर स्थित सरोबरी पुल के निकट गुरुवार की सुबह बस की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि सकसोहरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. इससे बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान बेलछी थाने के बाघाटिलहा निवासी रामजन्म प्रसाद के 29 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार उर्फ सिंधु के रूप में की गयी. बताया जाता है कि युवक बुधवार की शाम अपनी बूआ के घर छठ का प्रसाद खाने अपनी बाइक से गया था.

गुरुवार की सुबह वापस लौटने के दौरान युवक बस की चपेट में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के वक्त बस अपनी तय गति से काफी तेज चल रही थी. तेज कुहासा होने के कारण बसचालक की नजर बाइक पर नहीं पड़ी. यात्रियों से भरी बस सकसोहरा की ओर से आ रही थी. घटना के दौरान बाइक करीब 50 मीटर तक बस में फंस कर घिसटता रहा.

इस घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस अभिरक्षा में अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन