भगवान बुद्ध के उपदेशों को ग्रहण करें: प्रमोद

बिहारशरीफ : पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि सम्राट अशोक जैसे महात्वाकांक्षी शासक ने युद्ध की विभिषिका से मर्माहत होकर भगवान बुद्ध की शरण में तो शांति पाई थी. आज पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के उपदेशों को ग्रहण करने की आवश्यकता है. उन्होंने सूबे में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करते […]
बिहारशरीफ : पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि सम्राट अशोक जैसे महात्वाकांक्षी शासक ने युद्ध की विभिषिका से मर्माहत होकर भगवान बुद्ध की शरण में तो शांति पाई थी. आज पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के उपदेशों को ग्रहण करने की आवश्यकता है. उन्होंने सूबे में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि जापान, श्रीलंका, चायना, बर्मा आदि देशों के सीधे बौद्ध पर्यटन स्थलों को जोड़ने की जरूरत है ताकि पर्यटक आसानी से बौद्ध सर्किटों से जुड़ सकें. उन्होंने कहा कि आधुनिक समाज अंध विश्वासों से ऊपर उठना चाहता है.
इससे बौद्ध धर्म की लोकप्रियता बढ़ी है. मंत्री श्री कुमार ने भगवान बुद्ध के वर्षावास तथा उनकी लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था के प्रति विस्तार से चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




