ePaper

गर्भवती को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, मौत, पढें कहां का है मामला

Updated at : 27 Jul 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, मौत, पढें कहां का है मामला

बिहारशरीफ : चौकीदार के पुत्र ने एक गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जला कर मार डाला. घटना नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के माधोपुर सवनहुआ गांव में बुधवार की सुबह घटी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से करीब पांच लाख के आभूषण, एक मोबाइल व घर के कई […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : चौकीदार के पुत्र ने एक गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जला कर मार डाला. घटना नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के माधोपुर सवनहुआ गांव में बुधवार की सुबह घटी.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से करीब पांच लाख के आभूषण, एक मोबाइल व घर के कई जरूरी कागजात लूट कर फरार हो गया. घटना के बाद फरार होने से पूर्व चौकीदार पुत्र द्वारा महिला के घर के सभी दरवाजों को बाहर से लॉक कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी व पेशे से मजदूर सूरज कुमार की गर्भवती पत्नी सीमा कुमारी ससुराल स्थित अपने घर में बुधवार की सुबह अकेली थी. घर में रहे ससुर अखिलेश पासवान धान रोपनी के लिए गये थे. घर की दो महिलाएं शौच के लिए गयी हुई थी.

इसी का फायदा उठाते हुए गांव के चौकीदार देवन पासवान का पुत्र मुकेश कुमार घर में घुस कर पहले तो गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म किया, फिर जिंदा जला कर उसकी हत्या कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन