संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Updated at : 23 Feb 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, हत्या का आरोप

संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन

करजा थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड-06 में हुई घटना बेटी ने भाभी पर जहर खिलाकर मारने का लगाया आरोप प्रतिनिधि, मड़वन करजा थाना क्षेत्र की भटौना पंचायत के गोपालपुर वार्ड-06 में रविवार को एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी़ बताया गया कि मृतक का नाम प्रगास पासवान था़ वह दोपहर में खाना खाकर सोने चला गया, जिसके बाद नहीं उठा़ परिजन जब जगाने गये तो मृत पड़ा था़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया़ मामले को लेकर मृतक की बेटी रीना देवी ने करजा थाने में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है, जिसमें बताया है कि मेरे भाई की पत्नी सोनी कुमारी को पड़ोस के राना पासवान से प्रेम-प्रसंग था़ इसको लेकर मेरे पिता पतोहू को रोकते थे, जिससे नाराज होकर सोनी ने खाने में जहर मिलाकर खिला दिया है़ उसके परिवार के विरुद्घ करजा थाने में पूर्व से कांड दर्ज है़ इस संबंध में थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा़ मामले की जांच की जा रही है़ जांच कर कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन