पोखर में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

पोखर में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
मंगलवार की शाम से लापता था युवक, पोखर में उपलाता मिला शव प्रतिनिधि, मड़वन करजा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर खाजे फरकवा टोला में 45 वर्षीय एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गयी़ वह मंगलवार की शाम से ही गायब था़ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जहां रात में पहुंची पुलिस ने युवक को खोजने का प्रयास किया़ मगर सफलता नहीं मिली़ इस दौरान शक के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी, पुत्री सहित एक अन्य को थाने ले आयी और पूछताछ की़ इसी क्रम में बुधवार की सुबह युवक का शव पास के पोखर में उपलाता मिला़ देखते ही देखते काफी संख्या में लोग जुट गये और पुलिस को सूचना दी़ पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को पानी से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ मृतक की पहचान महम्मदपुर खाजे फरकवा टोला निवासी 45 वर्षीय राम प्रवेश सहनी के रूप में हुई है़ घटना को लेकर आसपास तरह-तरह की चर्चा हाे रही है़ं कुछ लोगों का कहना था कि पारिवारिक विवाद के कारण युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी़ इसके बाद स्वजनों ने पुलिस के भय से शव को पोखर में फेंक दिया़ घटनास्थल पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की पानी में डूबने से मौत हुई प्रतीत होती है़ सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पायेगी़ उन्होंने बताया कि तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है़ पूछताछ कर जांच की जा रही है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




