Muzaffarpur News: नेपाल से इलाज कराने आए बुजुर्ग चंदवारा से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 28 May 2026 9:47 PM

विज्ञापन

नेपाल से इलाज कराने आए बुजुर्ग चंदवारा से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Muzaffarpur News:नेपाल के महोत्तरी से मुजफ्फरपुर इलाज कराने आए 60 वर्षीय बुजुर्ग सौरिखचरण मंडल चंदवारा से लापता हो गए हैं. पुलिस पीड़ित पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Muzaffarpur News: नेपाल से मुजफ्फरपुर में इलाज कराने आए एक 60 वर्षीय बुजुर्ग बीते तीन दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं. लापता बुजुर्ग की पहचान नेपाल के महोत्तरी जिला अंतर्गत अतरार गांव निवासी सौरिखचरण मंडल (60 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना को लेकर उनकी चिंतित पत्नी रेखा मंडल ने गुरुवार को सिकंदरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है.

परिचित के घर ठहरे थे, दोपहर में बिना बताए निकले

थाने में दिए आवेदन में रेखा मंडल ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति सौरिखचरण के इलाज के लिए मुजफ्फरपुर आई थीं. यहां वे लोग नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा स्थित अपने एक परिचित दुर्गानंद साह के घर पर ठहरे हुए थे. बीते 24 मई की दोपहर करीब 12 बजे सौरिखचरण बिना किसी को कुछ बताए घर से अचानक निकल गए और देर रात तक वापस नहीं लौटे. परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका.

पैर से लाचार हैं लापता बुजुर्ग, पुलिस खंगाल रही सुराग

परिजनों के अनुसार, लापता बुजुर्ग सौरिखचरण मंडल मानसिक रूप से थोड़े कमजोर हैं और पैर में समस्या होने के कारण लंगड़ा कर चलते हैं. शारीरिक रूप से लाचार होने के कारण परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका से बेहद डरे हुए हैं. मामले की जानकारी देते हुए सिकंदरपुर थानेदार दुखी कुमार महतो ने बताया कि पीड़ित पत्नी की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाकों और सीसीटीवी फुटेज के जरिए बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन