किशोरी का इंस्टाग्राम हैक कर फोटो एडिट कर किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

किशोरी का इंस्टाग्राम हैक कर फोटो एडिट कर किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में एक सनसनीखेज साइबर क्राइम की घटना सामने आई है, जहां एक किशोरी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल कर दिया गया. इस गंभीर वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Cyber Crime:  जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहाँ एक किशोरी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर उसकी तस्वीरों को एडिट किया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. इस घिनौनी करतूत की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार के होश उड़ गए. परिजनों ने तुरंत सिकंदरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पड़ोसी युवक पर लगा धोखा देने का आरोप

शिकायत के अनुसार किशोरी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के बाद उसकी तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप देकर वायरल किया गया. पीड़ित परिवार का दावा है कि पड़ोस के ही एक युवक ने कुछ दिन पहले दो मिनट के लिए किशोरी से मोबाइल मांगा था. आरोप है कि उसी दौरान उसने चुपके से सोशल मीडिया अकाउंट्स का एक्सेस हासिल किया और इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस और साइबर सेल एक्शन मोड में

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिकंदरपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार मोहन ने बताया कि सोशल मीडिया से आपत्तिजनक कंटेंट को हटवाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है. आरोपी युवक फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: किडनैपिंग और अप्राकृतिक यौनाचार मामले में दोषी को 20 साल की सजा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन