शौच करने गये युवक की पोखर में डूबने से मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 9:35 PM

विज्ञापन

औराई. थाना क्षेत्र की रतवारा बिंदवाड़ा पूर्वी पंचायत के पानापुर गांव के एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. युवक की पहचान गांव के ही चंदन कुमार साह (22) पिता राम किशोर साह के रूप में हुई.

विज्ञापन

औराई. थाना क्षेत्र की रतवारा बिंदवाड़ा पूर्वी पंचायत के पानापुर गांव के एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. युवक की पहचान गांव के ही चंदन कुमार साह (22) पिता राम किशोर साह के रूप में हुई. लोगों ने बताया कि युवक मंगलवार की दोपहर शौच करने के लिए कुशियारी मठ स्थित पोखर की तरफ गया था़ इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गयी. सूचना पर लोगों ने उसे बाहर निकाला, तब तक मौत हो चुकी थी. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लोगों ने बताया कि युवक खेती-किसानी करता था़ उसका विवाह नहीं हुआ था. मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव ने घटना की सूचना सीओ समेत अन्य अधिकारियों को देकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. वहीं थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन