बाइक चोरी करते युवक धराया, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 10:30 PM
राजेपुर ओपी क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर मंगलवार की शाम बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. हालांकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गये.
राजेपुर ओपी क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर हुई घटना आरोपी को खदेड़ने पर छुप गया प्रतिनिधि, मोतीपुर राजेपुर ओपी क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर मंगलवार की शाम बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. हालांकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गये. उसे पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिर राजेपुर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त चोर को हिरासत में ले लिया. पकड़ा गया युवक पूर्वी चम्पारण जिला के मेहसी का है. हालांकि पुलिस जांच का हवाला देकर उसके नाम का खुलासा करने से परहेज कर रही है. उक्त युवक के पकड़े जाने के बाद राजेपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में हुई बाइक चोरी की घटना का उद्भेदन होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को फुलवरिया चौक पर बाजार लगा था. लोग अपनी बाइक और साइकिल खड़ी कर सामान खरीदने में व्यस्त थे. इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को एक अनजान युवक लेकर भागने लगा. उसे लोगों ने खदेडा, तो वह बाइक छोड़कर खेत में छिप गया. उसे लोगों ने खोजकर पकड़ लिया. फिर उसकी पिटाई कर दी और उसे एक कमरे में बंद कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अभिरक्षा में ले लिया. ओपी अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि पुलिस पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










