संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Published at :11 Feb 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप

संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन

साहेबगंज. प्रखंड के सोमगढ़ में मंगलवार को रमण कुमार पासवान की पत्नी काजल कुमारी (24) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. उसका पति परदेश में रहता है. वह वासुदेवपुर सराय निवासी बिगु पासवान की पुत्री थी. उसकी शादी वर्ष 2024 के मई में हुई थी. उसकी सास ने बताया कि उसने रात 10 बजे अपने पति रमण कुमार पासवान से मोबाइल पर बातचीत की थी. उसके बाद सो गयी. उसके साथ उसकी जेठानी का दो पुत्र सोया था. सुबह में जेठानी के दोनों पुत्रों ने उसे फंदा से लटकते देखा व उन्हें बताया. इधर, मृतका के मायके वालों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया कि उसके ससुराल वाले उसको हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे. उन सभी ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया. इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी और बताया कि उसका इलाज एक निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. वे लोग निजी क्लिनिक पहुंचे, तो वहां काजल कुमारी नहीं थी. इसके बाद वे लोग खोजबीन करते सोमगढ़ उसके घर पर पहुंचे. घर पर कोई नहीं था. सभी लोग भाग निकले थे. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव सोमगढ़ लाया गया, जहां दाह-संस्कार कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन